भारत

महाकुंभ: मुख्यमंत्री धामी ने परिवार के साथ किया संगम स्नान, कहा- संत तय करते हैं समाज की दिशा – Utkal Mail

महाकुंभ नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में स्नान किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताया और कहा कि संगम में डुबकी लगाना पुण्य का काम है। 

संगम में स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां डुबकी लगाने का अवसर मिला। प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है।’’ 

धामी ने हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ की तैयारियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है ताकि वहां होने वाले कुंभ को भी प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जा सके। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार महाआयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी और साथ ही आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा। संगम स्नान के दौरान मुख्यमंत्री धामी बच्चे के साथ लहरों में हंसी-ठिठोली करते दिखाई दिए। 

धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम

संगम में स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिला। प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है।

संतों का सानिध्य और आशीर्वाद

धामी ने महाकुम्भ में पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और कहा कि संत ही समाज की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके मार्गदर्शन से ही प्रेरणा लेते हैं और उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें:-KBC: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हॉट सीट पर बैठ आरव ने बढ़ाया बहराइच का मान, एसपी ने किया सम्मानित

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button