Kidnapper से लिपटकर रोने लगा बच्चा, मां को भी किया अनदेखा, VIDEO देख आंखें हो जाएंगी नम – Utkal Mail
जयपुर/ लखनऊ, अमृत विचार। राजस्थान स्थित जयपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। इस वीडियो में किडनैपिंग करने वाले किडनैपर (Kidnapper) से ही बच्चा लिपटकर रोने लगता है। वीडियो में बच्चे को जब आरोपित से लेकर जब पुलिसकर्मी जाने लगते है, तब बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है। इतना ही नहीं आरोपित की आंखें भी नम हो जाती है।
दरअसल, पूरा मामला जयपुर का है। जहां पर करीब 14 महीने पहले बच्चे को एक शख्स ने जयपुर के सांगानेर से अगवा कर लिया था। बच्चे का अपहरण करने के बाद आरोपित शख्स साधू के वेश में रह रहा था। जब बच्चे का अपरहण किया था, तब वह महज 11 महीने का था। आरोपित पुलिस विभाग से निलंबित बताया जा रहा है। आरोपित का नाम तनुज चाहर, वहीं बच्चे का नाम पृथ्वी है।
किडनैपर से ही लिपटकर रोया बच्चा और मां के पास जाने से किया इनकार
किडनैपर को बच्चे के साथ यूपी पुलिस ने पकड़ा और जयपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. थाने में बच्चे की मां और पिता आए पर बच्चा किडनैपर की गोद से अलग नहीं होना चाहता था. वो उससे लिपटकर रोने लगा#jaipur #kidnaper pic.twitter.com/Iby593Ywnb
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 30, 2024
आरोपित तनुज चाहर को पुलिस थाने लेकर पहुंची, तब भी बच्चा पृथ्वी उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। बच्चा अपनी मां के पास भी नहीं जाना चाह रहा था। पुलिस वालों ने जबरन बच्चे को लेकर मां को दिया है। मां के पास जाने पर भी बच्चा जोर- जोर से रोता रहा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपित को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपित ने कई खुलासे किये हैं।
ये भी पढ़ें- Exclusive: लाल इमली: सीएम की घोषणा के बाद मिल चलने की उम्मीदों को लगे पंख, मजदूर बोले- पहले भी हो चुका ऐसा वादा



