भारत

महाराष्ट्र: भाषण देते समय मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चुनावी सभा के दौरान बिगड़ी तबीयत – Utkal Mail

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते समय बेहोश होकर मंच पर गिर गए। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया और वह मंच पर गिर गए। जिसके बाद मंच पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए। अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। बता दें गडकरी यवतमाल के पुसद में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। प्रचार के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नागपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर मतदान हो चुका है। यहां नितिन गडकरी की टक्कर कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। यहां से बीजेपी नेता तीसरी बार चुनावी मैदान में है। महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़, परभणी और यवतमाल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है।

ये भी पढे़ं- मुसलमानों को ओबीसी लिस्ट में कर्नाटक सरकार ने किया शामिल, NCBC चिंतित क्यों?

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button