भारत

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज: प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि अर्पित – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी तथा पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, भारत की आस्था और अस्मिता के रक्षक, ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका त्यागमय जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। 

राजस्थान के राज्यपाल और सीएम शर्मा ने शिवाजी को किए श्रद्धासुमन अर्पित

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजभवन में बुधवार को शिवाजी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यपाल बागडे और सीएम शर्मा ने इससे पहले घोड़े पर सवार शिवाजी की शोभायात्रा का राजभवन में अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने कहा कि शिवाजी ने प्रजा को योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शिवाजी के रण कौशल और छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए भारतीय संस्कृति को प्रदत्त उनके महान योगदान को याद किया। उन्होंने जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।  

शिवाजी का जन्म 1630 में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की। मराठा साम्राज्य को सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक माना जाता है। शिवाजी महाराज न केवल सैन्य कौशल के लिए बल्कि प्रशासनिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को मां ने ठुकराया, पुलिस चौकी के निकट फेंका, पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button