भारत

India-England 2nd T20: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, वाशिंगटन सुंदर ने बेन डकेट को आउट – Utkal Mail

चेन्नई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शनिवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही है। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में फिलिप सॉल्ट को आउट किया और टीम को पहली सफलता दिलाई। 

बता दें कि भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से आगे है। भारतीय टीम में चोटिल नीतिश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह की जगह वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल खेलेंगे। वहीं इंग्लैंड टीम में गुस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स खेलेंगे और जैमी स्मिथ को पदार्पण का मौका दिया गया है।  

भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग-11

भारत : संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : दूसरे टी20 मैच से पहले भारत को झटका, अभिषेक शर्मा हुए चोटिल…ट्रेनिंग दौरान टखने में लगी चोट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button