भारत

Budget 2024 Live: संसद में वित्त मंत्री का बजट भाषण जारी…तीन नए रेल कॉरिडोर शुरू होंगे, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी – Utkal Mail


नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में वित्त वर्ष 2024 -25 का अंतरिम बजट पेश किया। सीतारमण का वित्त मंत्री के रुप में यह छठा बजट है। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट होने वाला है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का भी यह अंतिम बजट है।

सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का दृष्टिकोण सबका साथ , सबका विश्वास है और इसके अनुरुप सरकार काम कर रही है।  

वित्त मंत्री ने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए सरकार ने सर्वांगीण, सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी नीति और कार्यक्रम लागू किये तथा भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से सरकार को दो लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है जिससे कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन सुलभ हुआ है। उन्होंने इसे सही सजीव धर्मनिरपेक्षता बताया। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिम बजट को स्वीकृति दी और वित्त मंत्री ने इसे राष्ट्रपति को भेंट किया। 

11:40 AM- तीन नए रेल कॉरिडोर शुरू होंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी को पक्का मकान मुहैया करवाया जाएगा। स्किल इंडिया में 1।47 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया है। पीएम मत्स्य संपदा योजना को बढ़ाया जाएगा। मत्स्य उत्पादन दोगुना हो गया है। पीएम मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है। इसे साकार करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 4 साल में आर्थिक विकास में तेजी आई है। युवा शक्ति प्रौद्योगिकी योजना बनाएंगे। तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे। यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा। पीएम गति शक्ति योजना में काम तेज किया जाएगा। माला-भाड़ा परियोजना को भी विकसित किया जाएगा। 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। हवाई अड्डों की संख्या बढ़ गई है। विमानन कंपनियां एक हजार विमानों का ऑर्डर देकर आगे बढ़ रही हैं।

11:34 AM- 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया
सीतारमण ने कहा, लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ का निर्णय लिया है। 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया। 

11:33 AM- हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी
वित्त मंत्री ने कहा, सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी। इसके लिए टीकाकरण करेंगे। किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश होगी। मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाया जाएगा।  नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए कमेटी गठित करेंगे। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। फसलों पर NANO डैप का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा। दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। 1361 मंडियों को eName से जोड़ा जाएगा। अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

11:27 AM- प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे
वित्त मंत्री ने कहा, देश की इकोनॉमी सही दिशा में है। पारदर्शी शासन पर हमारी सरकार का फोकस है। वित्त मंत्री 20 मिनट तक केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं और भारत के विकास की रफ्तार पर चर्चा की। निर्मला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। 

11:18 AM- 2014 में चुनौतियों का सामना कर रहा था देश
सीतारमण ने कहा, विकास कार्यक्रमों ने सभी के लिए आवास, हर घर जल, सभी के लिए बिजली, सभी के लिए रसोई गैस और रिकॉर्ड समय में सभी के लिए बैंक खाते और वित्तीय सेवाओं के माध्यम से प्रत्येक घर और व्यक्ति को लक्षित किया गया है। हमारी सरकार सर्वांगीण, सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी विकास की दिशा में काम कर रही है। हमारे युवा देश की आकांक्षाएं ऊंची हैं, वर्तमान पर गर्व और उज्ज्वल भविष्य के प्रति आशा और विश्वास है। पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 2014 में देश भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर काबू पाया और संरचनात्मक सुधार किए। जन हितैषी सुधार किए गए। 

11:16 AM- किसान से लेकर महिलाओं और युवाओं पर जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम जनधन योजना के तहत आदिवसी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है। सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। सरकार गरीबी हटाने के लिए काम कर रही है। सरकार ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं को लागू किया है। हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है। 

किसानों को सशक्ति बनाने पर जोर दिया है। 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11।8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है। तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं।

11:08 AM- हमने भ्रष्टाचार को खत्म किया है
वित्त मंत्री ने कहा, हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। 

11:04 AM- देश को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिले
उन्होंने बजट भाषण में कहा, देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे आशान्वित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना। हमने व्यापक विकास की बात की। सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े।

11:01 AM- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू
निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में तीन-महीने तक खर्च होने वाली राशि का लेखा-जोखा है। पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि यह बजट सबके लिए अच्छा होगा। जानकारों का कहना है कि चूंकि कुछ महीने में आम चुनाव होने हैं। कृषि क्षेत्र में हालात कमजोर हैं। जिसे देखते हुए कुछ बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। इसमें मनरेगा की राशि आवंटन बढ़ाना भी शामिल है। पीएम किसान सम्मान निधि भी 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपए की जा सकती है। स्टैंटर्ड डिडक्शन भी एक लाख रुपए तक हो सकता है।

10:38 AM- बजट में होगा तीन-महीने खर्च का लेखा-जोखा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसमें तीन-महीने का पूरा लेखा-जोखा है, जिसे सरकार को जनता पर खर्च करना होगा। उसके बाद आम चुनाव होंगे और जुलाई 2024 तक केंद्र सरकार पूर्ण बजट लेकर आएगी। आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष समीर सोमैया ने कहा कि चूंकि अंतरिम बजट पेश किया जाएगा, इसलिए कुछ सीमाएं होंगी, लेकिन प्राथमिकताएं रेखांकित की जाएंगी।

10:36 AM- मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट यानी लेखानुदान को मंजूरी दे दी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लेखानुदान को मंजूरी दी गयी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर बाद 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह चुनाव के पहले पेश होने वाला अंतिम बजट होगा।

10:15 AM- मजदूर, किसान और महिलाएं होंगी प्राथमिकता?
मोदी सरकार की कोशिश है कि वेलफेयर स्कीम के जरिए आम लोगों को राहत दी जाएगी। किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जा सकती है। आम आदमी के लिए टैक्स स्लैब में छूट बढ़ाई जा सकती है। हेल्थ सेक्टर में भी सौगात मिल सकती है। किसान, मजदूर और छोटे उद्योगों को भी लाभ दिया जा सकता है। सीतारमण के भाषण से पहले शेयर मार्केट से जुड़े निवेशक सतर्क हैं। बेंचमार्क स्टॉक मार्केट खुल गया है। 

10:06 AM- थोड़ी देर में बजट पर लगेगी मुहर
निर्मला सीतारमण संसद पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में बजट पर मोदी सरकार की मुहर लग जाएगी। अभी पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही है। करीब एक घंटे बाद यानी सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट भाषण देंगी।

9:52 AM- संसद में कैबिनेट की बैठक शुरू 
प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंच गए हैं। वहां कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें अंतरिम बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में 7-8 एजेंडे और भी रखे जाएंगे। थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी संसद पहुंचेंगी। वे अभी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेने राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं।

9:40 AM- बजट पर हर किसी की निगाहें
अंतरिम बजट को लेकर सबकी निगाहें वित्त मंत्री पर हैं। कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इनमें से एक हाईएस्ट टैक्स रेट के लिए आय सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना और टैक्स रेट को 30% से घटाकर 25% करना है। इन बदलावों से मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को लाभ हो सकता है। जीएसटी नेट में विस्तार हो सकता है, जिसमें वर्तमान में छूट वाली वस्तुओं को शामिल किया जा सकता है या अनुपालन को आसान बनाने के लिए जीएसटी स्लैब का सरलीकरण किया जा सकता है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि खर्च में बढ़ोतरी की भी उम्मीद ना करें। आज का बजट नए प्रशासन के कार्यभार संभालने तक अंतरिम बजट है और वित्त मंत्री पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि इसमें कोई बड़ी घोषणा नहीं होगी। 

9:37 AM- इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट?
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए बजट के जरिए बूस्ट दिया जा सकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तीसरे फेस को लेकर प्रोग्राम आ सकता है। बजट में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) योजना के आगामी चरण के लिए अनुमानित 10,000-12,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जा सकते हैं।

9:22 AM- संसद में बजट भाषण सुबह 11 बजे होगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार अंतरिम बजट को लेकर खास तैयारी की है। वे इस बार ब्लू साड़ी पहनकर घर से निकलीं। चुनाव चौखट पर हैं। ऐसे में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट से लोगों को खास उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला रिकॉर्ड लगातार छठी बार पेश करेंगी। विपक्ष की तरफ से महंगाई-बेरोजगारी पर हल्लाबोल की तैयारी की जा रही है।

तय परंपरा के मुताबिक, फोटो सेशन के बाद वित्त मंत्री बजट के लिए मंजूरी लेने राष्ट्रपति भवन पहुंच रही हैं। उसके बाद वो संसद पहुंचेंगी और कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिलेगी। 

9:15 AM- वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्रालय से निकलने के बाद निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूरी बजट टीम के साथ औपचारिक फोटो सेशन किया और इसके बाद बजट वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं। राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेने के बाद वह संसद में पहुंचेंगी और फिर बजट पेश करेंगी।

image demo - 2024-02-01T092009.149

8:56 AM- वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। यहां वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहले ही पहुंच गए हैं। वित्त मंत्री सबसे पहले बजट बनाने वाली टीम से मिलेंगी और उनके साथ फोटो सेशन होगा। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। उसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जाने के लिए निकलेंगी। राष्ट्रपति से बजट 2024-2025 की मंजूरी ली जाएगी।

01021-pti02_01_2024_000001b

किसानों को लेकर बड़ा ऐलान होने की उम्मीद
हाल ही में बीजेपी ने तीन राज्यों में जबरदस्त जीत हासिल की है। ऐसे में केंद्र सरकार से लोकलुभावन योजनाओं के ऐलान की भी उम्मीदें की जा रही हैं। निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी, वो तकनीकी रूप से लेखानुदान है और इसे लोकप्रिय रूप से अंतरिम बजट कहा जा रहा है। इस अंतरिम बजट में किसानों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

बजट में वित्तीय संस्थानों से 70,000 करोड़ रुपये के लाभांश का लक्ष्य
सरकार अगले वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और वित्तीय संस्थानों से लाभांश के तौर पर लगभग 70,000 करोड़ रुपये प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है। चालू वित्त वर्ष में आरबीआई से मिले अच्छे लाभांश के बाद यह उम्मीद की जा रही है। 

बजट को लेकर किसानों की उम्मीदें क्या हैं?
पश्चिमी यूपी के किसान गन्ने के कम समर्थन मूल्य से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गन्ने का समर्थन मूल्य ₹425 से लेकर 450 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। खाद की कीमतें कम की जाएं या बोरियों का वजन 40 से 45 किलो किया जाए। कई किसानों ने कहा, किसान समृद्धि योजना का फायदा मिलने वाले किसानों की संख्या कम हुई क्योंकि सरकार ने बजट काम किया है। कई किसानों ने सरकार की योजनाओं की तारीफ की, लेकिन सरकार से किसानों की ओर ध्यान देने का आग्रह किया है। एमएसपी किसानों के लिए आज भी बड़ा मुद्दा है।
 
क्या नई टैक्स व्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेंगे?
नई टैक्स व्यवस्था फिर से फोकस में है। केंद्रीय बजट 2020-21 में पुरानी टैक्स व्यवस्था के विकल्प के रूप में पेश की गई नई टैक्स व्यवस्था 1 अप्रैल, 2023 से एक डिफॉल्ट ऑप्शन बन गई है। अब विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि नई टैक्स व्यवस्था को अपनाने के लिए एक और मौका मिल सकता है। विशेष रूप से पिछले साल सीतारमण ने उच्च आय वाले लोगों के लिए नई टैक्स व्यवस्था में अतिरिक्त शुल्क हटा दिया था और 50,000 रुपये की मानक कटौती की अनुमति दी थी।

पर्सनल इनकम टैक्स छूट को बढ़ाने की हो रही मांग
Saas कंपनी कोर इंटीग्रा के प्रबंध निदेशक, महेश कृष्णमूर्ति का कहना है कि 2024 में चुनाव होने हैं। इस वजह से नौकरीपेशा लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। कई लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से इस बजट में पर्सनल इनकम टैक्स छूट को बढ़ना चाहिए। बेसिक टैक्स छूट को बढ़ाकर 5 लाख तक कर देना बेहतर होगा। वहीं, इनकम टैक्स स्लैब को और आसान बनाकर 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत कर देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- Budget Session: चुनाव से पहले अंतरिम बजट पर मध्यम वर्ग, किसान, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की नजर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button