Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी – Utkal Mail

लाहौर, अमृत विचारः इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान पहले करेगा बल्लेबाजी लाहौर 26 फरवरी (वार्ता) चैंपियंस ट्राफी ग्रुप बी के एक मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनो टीमों के लिये यह मैच ‘कराे या मरो’ वाला है जिसमें हारने वाली टीम के टूर्नामेंट से बाहर निकलने का पूरा खतरा है।
कप्तान शाहिदी ने टॉस जीतने के बाद कहा “ यह विकेट अच्छा लग रहा है, पिछले मैच में भी रात में यहां पर अच्छी स्पिन गेंदबाजी हुई थी आज भी यही उम्मीद है कि ओस नहीं आएगी और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।”
इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने कहा “ यह विकेट बहुत अच्छा लग रहा है। उनका भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा करने का इरादा था। टीम में एक बदलाव है ब्रायडन कार्स की जगह जेमी ओवरटन को प्लेयिंग इलेवन में जगह मिली है।”
AFG vs ENG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद, मार्क वुड
यह भी पढ़ेः International Masters League: सचिन तेंदुलकर ने खेली तूफानी पारी, इंडिया मास्टर्स को दिलाई जीत



