विदेश

रूस में भीषण रेल हादसा: पुल ढहने के कारण पटरी से उतरी ट्रेन, 7 की मौत, 69 घायल – Utkal Mail

मॉस्को। रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में पुल ढहने की घटना में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गयी है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुयी है। क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, “विगोनिचस्की जिले में पीड़ितों के बारे में जानकारी। इस घंटे तक पीड़ितों की संख्या 69 है, जिसमें तीन बच्चे शामिल हैं। पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। 44 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 लोगों का अस्पताल से बाहर इलाज किया जा रहा है।” 

इससे पहले उन्होंने कहा था कि ब्रांस्क क्षेत्र के विगोनिचस्की जिले में एक पुल ढह गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुयी है और 30 लोग घायल हुए हैं। मास्को रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार क्लिमोव-मास्को मार्ग पर यात्री ट्रेन नंबर 86 के लोकोमोटिव और डिब्बे परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप के कारण यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ेः एक जून का इतिहास: नेपाल के शाही परिवार की हुई नृशंस हत्या


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button