संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, BJP की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का एक्शन – Utkal Mail

नई दिल्ली। संसद में धक्का-मुक्की मामले में दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी द्वारा की गई धक्का-मुक्की में उनके दो सांसदों को चोट लग गई, जो आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं।
राहुल गांधी पर संसद परिसर में गुरुवार को सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे हैं। इस घटना में भाजपा के दो सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए हैं। दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने पार्लियामेंट थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें- ‘संसद परिसर में हम पर हमला किया गया’, संसद में धक्का-मुक्की मामले पर बोले राहुल-खरगे



