भारत

By Election Result 2024: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी – Utkal Mail

नई दिल्ली। देशभर के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे के लिए आज मतगणना जारी है। उपचुनाव के शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। 10 जुलाई को इन 13 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। इन सीटों पर विभिन्न दलों के मौजूदा विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण रिक्तियों के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

किन सीटों पर हुआ मतदान?

इन सीटों में बिहार में रूपौली, पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु में विक्रवंडी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ शामिल हैं।

9:59 AM- मध्य प्रदेश अमरवाड़ा में बीजेपी उम्मीदवार आगे
अमरवाड़ा उपचुनाव के तहत काउंटिंग जारी है। दो राउंड में बीजेपी के उम्मीदवार कमलेश शाह 2731 वोट से आगे हैं। इस सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी के बीच है।

9:09 AM- बंगाल की चारों सीटों पर तृणमूल ने बनाई बढ़त
पश्चिम बंगाल की मानिकतला, रानाघाट दक्षिण, बगदाह उत्तर , रायगंज विधानसभा सीटों पर जारी मतगणना में चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, 9 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button