विदेश

G-20 Summit:जानिए किस दिन होगी शेख हसीना-पीएम मोदी की मुलाकात, द्विपक्षीय बैठक की तारिख तय – Utkal Mail


ढाका। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तारिख आठ सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तय हुई है। ढाका में बंगलादेशी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच आधिकारिक बैठक आठ सितंबर को हसीना की नयी दिल्ली यात्रा के पहले दिन होगी। 

बंगलादेश के कई अधिकारियों ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बंगलादेश की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए दोनों प्रधानमंत्रियों (हसीना-मोदी) के बीच आठ सितंबर को बैठक का प्रस्ताव रखा गया है। भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की है और आठ सितंबर को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बैठक तय है हालांकि बैठक के समय की घोषणा अभी नहीं की गई है।

 गौरतलब है कि बंगलादेश सरकार जी-20 शिखर सम्मेलन के मेजबान देश भारत के विशेष आमंत्रण पर एक अतिथि के रूप में इसमें हिस्सा ले रही है। इसके अलावा, अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब, चीन, रूस जैसे जी-20 गठबंधन में शामिल शीर्ष नेतृत्व के अलावा 150 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल मेहमान इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के इतिहास के सबसे रोमांचक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 10 सितंबर को वापस फ्रांस लौटने से पहले बंगलादेश जाएंगे और इसमें शामिल होने से पहले रास्ते में, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सात सितंबर को ढाका में 20 घंटे ठहरने वाले हैं। बंगलादेश का अस्तित्व में आने के बाद इसके इतिहास में किसी रूसी विदेश मंत्री की यह पहली बंगलादेश की यात्रा होगी।

 बंगलादेश की सरकार रूसी विदेश मंत्री से मिलने के बाद आठ सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। जी-20 शिखर सम्मेलन (10 सितंबर) की सभी औपचारिकताएं खत्म होने का इंतजार करने के बजाय प्रधानमंत्री हसीना फ्रांस के राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण अतिथि का स्वागत करने के लिए और देश में मेहमानों के पहुंचने से पहले ढाका वापस लौट जाएंगी। 

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड ने युवा अपराध रोकने के लिए शुरू किया अभियान


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button