विदेश

ईरान के सुप्रीम कोर्ट में गोलीबारी, 2 जजों की मौत…हमलावर ने खुद को मारी गोली – Utkal Mail

तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान में सुप्रीम कोर्ट में आतंकी घटना में दो जजों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक जज और सुरक्षा गार्ड शामिल है। कोर्ट में गोलीबारी की घटना होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं हमलावर ने खुद को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। आतंकी ने जजों पर गोली चलाने के लिए हैंडगन का इस्तेमाल किया।

जानकारी के अनुसार, दोनों जज नेशनल सिक्योरिटी, आतंकवाद, जासूसी के मामलों की सुनवाई कर रहे थे। दोनों पर गोली चलाने के बाद हमलावार ने खुद को भी मार दिया। पूरी घटना में एक और जज भी घायल हुआ है। इसके अलावा एक बॉडीगार्ड भी घायल हुआ है।

ये भी पढे़ं : California Wildfires : कैलिफोर्निया में जंगल की आग पर काबू पाने के लिए अग्निशामक कर रहे हैं कड़ी मशक्कत, अब तक 27 लोगों की मौत


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button