Mann Ki Baat :‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे, बोले पीएम मोदी- आज का यह एपिसोड मुझे भावुक कर देने वाला है – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होने पर कहा कि आज का यह एपिसोड मुझे भावुक कर देने वाला है। इसका कारण यह है कि मन की बात में हमारी इस यात्रा के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसने दिखाया है कि लोगों को सकारात्मक, प्रेरक और उत्साहवर्धक कहानियां पसंद आती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बारिश का यह मौसम हमें याद दिलाता है कि ‘जल संरक्षण’ कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और उन्होनें ‘जल सहेली’ बनकर इस अभियान का नेतृत्व किया है।
यह भी पढ़ें:-MP के मैहर में दर्दनाक हादसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 20 घायल



