भारत

केरल: रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म यूएनडब्ल्यूटीओ सूची में शामिल – Utkal Mail


तिरुवनंतपुरम। केरल का प्रसिद्ध रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (आरटी) मिशन को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने अपनी केस स्टडीज की वैश्विक सूची में शामिल किया है। आरटी के यूएनडब्ल्यूटीओ में शामिल होने से संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुपालन में पर्यटन को बढ़ावा देने के बीच जमीनी स्तर के विकास के लिये राज्य के अभिनव कार्यक्रम को सराहनीय कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – केरल : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

यूएनडब्ल्यूटीओ ने कहा कि केरल पर्यटन राज्य में यात्रा उद्योग को बढ़ावा देते हुए, विश्व निकाय के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को बनाए रखने में सफल रहा है। आरटी गंतव्यों को बढ़ावा देते हुए स्थानीय संसाधनों और उत्पादों को नियोजित करने के लिए केरल का हवाला दिया गया है। इस प्रकार एसडीजी को साकार करने की दिशा में अपने उद्देश्यों को लागू करने के लिये संसाधन ढूंढे जा रहे हैं।

इस उपलब्धि पर राज्य आरटी मिशन को बधाई देते हुए पर्यटन मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास ने कहा कि टिकाऊ और समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने की केरल की पहल पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा अर्जित कर रही है। उन्होंने कहा, “दुनिया भर के पर्यटक हमारी गतिविधियों को बहुत दिलचस्पी से देख रहे हैं। यूएनडब्ल्यूटीओ की मान्यता हमें पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगी।” 

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी का विवादित बयान, पनौती से की पीएम मोदी की तुलना 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button