भारत

75वां गणतंत्र दिवस: देश के विभिन्न राज्यों से आई साड़ियों से सजेगा कर्तव्य पथ – Utkal Mail

नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि लोगों को देश के परिधानों की विविधता से रूबरू कराने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ के किनारे विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की साड़ियों का प्रदर्शन किया जाएगा। देश 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

संस्कृति मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष की परेड का एक आकर्षण होगा ‘अनंत सूत्र’ के रूप में भारत के विभिन्न प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों की साड़ियों का शानदार प्रदर्शन।”

मंत्रालय के मुताबिक, ”यह भारत की नारी शक्ति और भारत के लाखों बुनकरों के प्रति पूरे देश की आदरांजलि है।” मंत्रालय ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें कार्यक्रम स्थल कैसा दिखेगा इसकी झलकियां थीं। प्रदर्शनी को ‘अनंत सूत्र’ नाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें – फारूक अब्दुल्ला ने कहा- श्री राम नहीं हैं किसी एक संप्रदाय के, उन्हें केवल ‘हिंदू’ के रूप में चित्रित करना गलत, क्या राम एक मंदिर तक हैं सीमित 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button