भारत

राहुल और प्रियंका गांधी दिसंबर में करेंगे त्रिपुरा का दौरा  : कांग्रेस – Utkal Mail


अगरतला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी दिसंबर में त्रिपुरा का दौरा करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। पार्टी सचिव सरिता लैतफलांग ने यहां कांग्रेस भवन में संवाददाताओं से कहा कि राहुल और प्रियंका विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों नेता चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद मां त्रिपुरसुंदरी का आशीर्वाद लेने के लिए त्रिपुरा आएंगे। लैतफलांग ने कहा, “राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतगणना तीन दिसंबर को होगी। इन राज्यों में सरकार गठन के बाद राहुल जी और प्रियंका गांधी इस राज्य का दौरा करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि वे अलग-अलग दिसंबर के दूसरे एवं तीसरे सप्ताह में यहां आएंगे।’’

इससे पहले, कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा और लैतफलांग ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में महिला कांग्रेस की नेताओं के साथ बैठक की। त्रिपुरा में लोकसभा की दो सीट हैं और 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों सीट पर जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें – ब्रिटेन सरकार ने बंगाल में इंटेलिजेंट मोबिलिटी के लिए किया रोडमैप जारी 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button