वक्फ संसोधित विधेयत पर शुरू हुआ घमासान… Supreme Court से निकालेगा समाधान! – Utkal Mail

Supreme Court Hearing On Waqf Law: वक्फ एक्ट पर आज दोपहर दो बजे से सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू हो गई है। वक्फ संसोधित विधेयत के खिलाफ 20 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गई हैं। पहले यह सुनवाई तीन जजों की बेंच को होने वाली थी, लेकिन अब CJI संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार यानी की सिर्फ दो जजों की बेंच यह सुनवाई हो रही है।
याचिकाओं में कहा गया है कि वक्फ कानून में किया गया संशोधन पूरी तरह से असंवैधानिक है, यह मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव करता है। यह बदलाव सरकार को मनमाने फैसले लेने का अधिकार देता है। इसलिए इस एक्ट को रद्द करने और पूरी तरह से लागू न करने पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जेडीयू, डीएमके, सीपीआई जैसी पार्टियों ने भी इस नए वक्फ कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। साथ ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कुछ एनजीओ भी इस कानून में हुए के संशोधन के खिलाफ याचिका दायर की हैं।
खबर अपडेट की जा रही है….
यह भी पढ़ेः पढ़ाई के प्रेशर ने ले ली मासूम की जान, दसवीं कक्षा का छात्र रेलवे स्टेशन पर मिला शव, नोएडा से था लापाता



