भारत

पीएम मोदी स्टेडियम में देखेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, कई बॉलीवुड सितारे भी रहेंगे मौजूद – Utkal Mail


नई दिल्ली। रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खाला जाएगा। इस मैच को देखने पीएम मोदी स्टेडियम में जाएंगे। 

वहीं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी मौजूद रहेंगे। पीएमओ ने पीएम मोदी के मैच देखने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के अलावा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी मौजूद रहेंगे। वहीं फाइनल मैच को देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन के भी आने की संभावना है। 

ये भी पढे़ं- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार पर दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच का बड़ा बयान, बोले- ‘यह प्रदर्शन ‘चोकर्स’ जैसा नहीं’

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button