विदेश

शिखर सम्मेलन में घोषित होगी जापान-आसियान सहयोग की नई दृष्टि : फुमियो किशिदा – Utkal Mail


टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि टोक्यो में दिसंबर में आयोजित होने वाले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में जापान और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के बीच सहयोग का एक नया दृष्टिकोण रखा जाएगा, जिसे सदस्य देशों की दोस्ती की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर तैयार किया गया है। 

 किशिदा ने कहा, “मैं टोक्यो में आसियान-जापान मित्रता और सहयोग के 50वें वर्ष के लिए आसियान-जापान स्मारक शिखर बैठक दिसंबर में आयोजित करने की योजना बना रहा हूं। स्मारक शिखर बैठक में आसियान-जापान सहयोग की एक नई दृष्टि की घोषणा की जाएगी।”

 गौरतलब है कि आसियान एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है, जिसकी स्थापना 1967 में हुई थी। इस संगठन में दक्षिण- पूर्व एशिया के 10 देश हैं,जिसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है।

 संघ अपने सदस्य देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देता है। जापान और आसियान 1973 से एक साथ काम कर रहे हैं। इस समय जापान और आसियान ने सिंथेटिक रबर पर एक मंच की स्थापना की थी। साल 1978 में पहला आसियान-जापान शिखर सम्मेलन मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था और बाद में यह एक नियमित कार्यक्रम बन गया। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान में बम विस्फोट, पांच जवान सहित आठ लोग घायल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button