भारत

छत्तीसगढ़: दुर्ग में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, CM साय ने जताया दुख – Utkal Mail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार की रात बस हादसे में घायलों में कुछ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुम्हारी के समीप केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस एक मुरुम खदान के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। 

मृतकों में चार महिलाएं भी हैं। कुछ अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुम्हारी , दुर्ग और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुम्हारी बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रशासन को निर्देश दिये हैं। 

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, बस के खदान में गिरने से 11 लोगों की मौत…20 घायल

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button