भारत

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने लिया हिरासत में, दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई – Utkal Mail

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह खान के घर पर काफी बहस भी हुई थी। ED आज सुबह उनके आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसकी जानकारी खुद विधायक अमानतुल्लाह खान सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी थी। 

यह भी पढ़ें:-हम जेल से डरने वाले नहीं…, AAP विधायक अमानतुल्लाह का दावा- पार्टी और विधायकों को तोड़ने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने सोमवार को कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को तोड़ने के लिए जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा, लेकिन हम जेल से डरने वाले नहीं है। विधायक के दावे के बावजूद जाँच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की तरफ़ से फ़िलहाल कोई वक्तव्य या जानकारी नहीं दी गई है। 

ओखला के विधायक अमानतुल्लाह ने फ़ेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईडी तलाशी के नाम पर उन्हें गिरफ़्तार करने आई है। उन्होंने कहा कि उनकी सास कैंसर से पीड़ित है और वह मेरे घर पर हैं। चार दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बात की जानकारी जाँच एजेंसी को भी दी थी और उनके हर नोटिस का जवाब दिया था। तलाशी का मक़सद सिर्फ़ हमें गिरफ़्तार करना है। 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button