मनोरंजन

मकेर्स ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज,रिलीज से एक दिन पहले ही देख सकेंगे श्रद्धा कपूर की Stree 2 – Utkal Mail


बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की ‘स्त्री 2’ को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। राजकुमार राव के साथ एक बार फिर उनका रोमांस और हॉरर का आतंक देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ रही है। अब इस मूवी को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया, जिसे जानकर फैंस की खुशी दोगुनी हो सकती है।

‘स्त्री 2’ की रिलीज है नजदीक

मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री 2‘ इस स्वतंत्रता दिवस को रिलीज हो रही है। फिल्म के कुछ गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिसके बाद फैंस की इस मूवी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। तमन्ना भाटिया के सिजलिंग डांस स्टेप्स से सजे ‘आज की रात’ में उनका जलवा देखने लायक है। वहीं, रिलीज से पहले तक फैंस का फिल्म को लेकर क्रेज बना रहे, इसके लिए मेकर्स ने एक सरप्राइज प्लान किया है।

जियो स्टूडियो और अमर कौशिक ने फिल्म के एक्सक्लूजिव नाइट शो प्लान किए हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज  जाएगी और 14 को ही नाइट शो दिखाए जाएंगे। यानी अब दर्शक एक दिन पहले देख पाएंगे। यह पेड प्रीव्यू होंगे। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, 14 अगस्त की शाम स्त्री 2 मूवी शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव होगी टिकट सेल

फिल्म के पेड प्रीव्यू देशभर में आयोजित किए जाएंगे। यह भी बताया गया है कि सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की टिकट सेल लाइव होगी।

‘स्त्री 2’ स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्त के बारे में बात करें, तो इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी होंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button