Pakistan: संदल आगामी चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर राजनीति में हुईं शामिल – Utkal Mail
पेशावर। पकिस्तान में आगामी चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा समाप्त हो गयी है, टिकटोक स्टार संदल खट्टक ने भी खैबर पख्तूनख्वा से एक महिला आरक्षित सीट के लिए अपनी नामांकन दाखिल की और राजनीति से जुड़ने की घोषणा की। संदल ने कहा कि वह अपने गृहनगर के मुद्दों को संबोधित करने के उद्देश्य से राजनीति में शामिल हुई हैं, जो उनके अनुसार, गैस, बिजली और पानी जैसी बुनियादी उपयोगिताओं की कमी के साथ-साथ खराब सड़क बुनियादी ढांचे का सामना करता है।
उन्होंने अपने राजनीतिक एजेंडे के बारे में कहा,“मेरा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना होगा।” किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ाव के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए, टिकटॉकर संदल शमीम ने खुलासा किया कि उनके पास कई राजनीतिक दलों से शामिल होने के प्रस्ताव हैं। सोशल मीडिया हस्ती ने हालांकि किसी का नाम लेने से मन किया और कहा कि वह इस समय अपनी राजनीतिक संबद्धता का खुलासा नहीं कर सकती हैं।
एक सोशल मीडिया हस्ती और हरीम शाह की पूर्व सहयोगी संदल हरीम शाह का एक वीडियो लीक करने के विवाद में शामिल होने के बाद सुर्खियों में आयीं। हरीम द्वारा संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन पर एक मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में जून में इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। उनके वकील ने जियो न्यूज को बताया,“सभी दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने सुंदल की गिरफ्तारी के बाद की जमानत को मंजूरी दे दी।” संदल इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अदालत के न्यायाधीश आजम खान के समक्ष पेश हुयीं थीं।
ये भी पढ़े:- छठी कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खुश होने के बजाय दुखी हैं अफगानिस्तान में छात्राएं, जानिए क्या सता रहा डर



