विदेश
कुवैत की एक इमारत में लगी आग, 35 लोगों की मौत – Utkal Mail

दुबई। कुवैत की एक इमारत में आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में यह जानकारी दी गयी। कुवैत समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, आग बुधवार सुबह दक्षिणी मंगाफ जिले की एक इमारत में लगी। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- Earthquake: दक्षिण कोरिया में भूकंप के झटके किए गए महसूस, सहम गए लोग



