विदेश

America : मिनियापोलिस में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत, संदिग्ध बंदूकधारी समेत दो मारे गए  – Utkal Mail

मिनियापोलिस। अमेरिका के मिनियापोलिस में एक पुलिस अधिकारी पर घात लगाकर गोलीबारी की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई तथा इस मुठभेड़ में संदिग्ध बंदूकधारी सहित दो अन्य लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी गोलीबारी की सूचना मिलने पर एक घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा था उसी दौरान उस पर घात लगाकर हमला किया गया। 

‘मिनेसोटा ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल अप्रहेन्शन’ के अधीक्षक ड्रू इवांस ने बताया कि मिनियापोलिस के अधिकारी जमाल मिशेल एक घायल व्यक्ति की मदद करने की कोशिश कर रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। मिनियापोलिस पुलिस ने स्थानीय निवासियों को घटनास्थल के आस-पास नहीं जाने की सलाह दी है। मिनेसोटा पुलिस और ‘पीस ऑफिसर्स एसोसिएशन’ ने कहा कि हमलावरों की ओर से हो रही गोलीबारी का जबाव देते समय एक दूसरा अधिकारी घायल हो गया। 

ये भी पढ़ें : ‘पॉर्न स्टार’ को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप दोषी करार, 11 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button