भारत

जम्मू-कश्मीर पुलिस के खुफिया रोधी दल ने एक नए आतंकी संगठन के खिलाफ मारे छापे, पाकिस्तान का 'बाबा हमास' चला रहा गिरोह  – Utkal Mail

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया रोधी शाखा (सीआईके) ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध माने जाने वाले एक नए आतंकवादी संगठन का खात्मा करने के लिए घाटी के कई जिलों में मंगलवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपुरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में छापेमारी की। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान एक नए आतंकवादी संगठन के भर्ती मॉड्यूल को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध माने जाने वाले इस नए समूह को एक पाकिस्तान आतंकवादी द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पाकिस्तानी आतंकवादी को उसके उपनाम ‘बाबा हमास’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि सीआईके अधिकारियों की छापेमारी अभी जारी है। 

ये भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान…इस राज्य में 3 दिन तक स्कूल बंद, 120 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button