विदेश

Pakistan: आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा में छह नाईयों का किया अपहरण, फिर गोलियों से भूना – Utkal Mail

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात आतंकवादियों ने पंजाब सूबे के छह लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी, मरने वाले सभी लोग नाई की दूकान चलाते थे । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

एआरवाई न्यूज ने मंगलवार को दी खबर में कहा है कि घटना अफगानिस्तान से लगते खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मूल रूप से पंजाब सूबे के निवासी हैं और स्थानीय बाजार में नाई की दुकान चलाते थे। पुलिस ने बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया था और शव मंगलवार को मिला। 

हालांकि, तत्काल इन हत्याओं की कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने छह नाई की हत्या के दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले उत्तरी वजीरिस्तान में ही पांच मजदूरों की अज्ञात आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। घटना को तब अंजाम दिया गया था जब वे अपने तंबू में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें:- VIDEO : जापान के एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर, प्लेन में लगी भीषण आग, 379 यात्री थे सवार


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button