कसमार । कसमार प्रखंड के बगदा गांव में मंगलवार को गांव गराम, बड़अ पहाड़, माझीथान, दुवारसिनि पूजा किया गया। इसी के साथ सोहराइ परब का शुरुआत भी हुआ। बुधवार को गोठ पुजा होगी। बृहस्पतिवार को गोहाइल पुजा, गोरइया पुजा होगी। शुक्रवार को बरदखूंटा का आयोजन भी होगा। इस दौरान नाया नारायण मरांडी ने बताया कि आदिवासी संथाल का मूल त्योहार सोहराय परब है। जिसमें खेती-बारी के उपकरण सहित गाय-बैल की भी पूजा की जाती है।
मौके पर नाया नारायण मराण्डी, सहयोगी मिथुन मराण्डी, तीजन मराण्डी, चुनीलाल मराण्डी, चांदमुख महतो, प्रकाश महतो, सुकदेव जालबानुआर, सृष्टिधर महतो, तुलसी महतो, ठाकुर दास महतो, सिधेश्वर प्रजापति, गोबिंद महतो, जानकी महतो और भी आदिबासि-मुलनिवासी उपस्थित थे।



