भारत

आरएसएस के स्मृति मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, संघ के संस्थापक हेडगेवार और गोलवलकर को अर्पित की पुष्पांजलि – Utkal Mail


नागपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नागपुर स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक के बी हेडगेवार और आरएसएस के दूसरे प्रमुख एम एस गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी के साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत भी इस दौरान मौजूद रहे। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी RSS के स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बाद दीक्षाभूमि जाएंगे। इसके बाद वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का भी दौरा करेंगे।

खबर अपडेट हो रही है…

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button