भारत

पीएम मोदी ने राम सेतु का किया हवाई दर्शन, इसे दैवीय संयोग कहा  – Utkal Mail

रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका से लौटते समय राम सेतु का हवाई दर्शन किया और इसे दैवीय संयोग बताया, क्योंकि आज ही भगवान राम का जन्मदिन रामनवमी मनाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि भगवान राम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। मोदी ने श्रीलंका से लौटते समय तमिलनाडु के मंडपम में उतरने से पहले नौसेना के हेलीकॉप्टर से राम सेतु के दर्शन किए। 

रामायण के अनुसार, राम सेतु का निर्माण रामेश्वरम समीप धनुषकोडी से शुरू हुआ था, जहां से भगवान राम पत्नी सीता को रावण से बचाने के लिए श्रीलंका गए थे। एडम ब्रिज, जिसे राम ब्रिज या राम सेतु के नाम से भी जाना जाता है, भारत के तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित पंबन द्वीप, जिसे रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित मन्नार द्वीप के बीच प्राकृतिक चूना पत्थर की एक श्रृंखला है। 

मोदी ने अपने ‘एक्स’ पेज पर हवाई दर्शन का वीडियो शेयर करके अपने आध्यात्मिक क्षण को साझा किया और कहा “थोड़ी देर पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” उन्होंने लिखा, “ एक दैवीय संयोग के रूप में, यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था। दोनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया।प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनका आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे।” 

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने नए पंबन पुल का किया उद्घाटन, रामेश्वरम-तांबरम ट्रेन को दिखाई हरी झंडी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button