भारत

Sartaj Singh: पांच बार सांसद, दो बार विधायक.भाजपा के दिग्गज नेता सरताज सिंह का निधन – Utkal Mail


पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का गुरुवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। सरताज सिंह प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट से पांच बार विजयी हुए और दो बार विधायक भी चुने गए हैं। हालांकि 1998 में होशंगाबाद से कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह को मात देने के बाद सुर्खियां बटोरी थी।

HIGHLIGHTS

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह को चुनावी मैदान में हराकर बटोरी थी सुर्खियां
  2. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

सरताज सिंह प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट से पांच बार विजयी हुए और दो बार विधायक भी चुने गए हैं। हालांकि, 1998 में होशंगाबाद से कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह को मात देने के बाद सुर्खियां बटोरी थी।

सरताज सिंह अर्जुन सिंह के अलावा कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा को भी चुनावी मैदान में पटकनी दे चुके हैं। 1989 से लेकर 1999 तक लगातार चार बार सांसद बने, लेकिन उन्होंने 1999 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। इसके बाद उन्होंने 2004 में एक बार फिर अपनी किस्मत आजमायी और सांसद चुने गए।

 

शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,

केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है। भगवान से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

अंतिम संस्कार

इटारसी-नर्मदापुरम (होशंगाबाद) क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रहे सरताज सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कांग्रेस में हुए थे शामिल

साल 2018 में भाजपा ने सरताज सिंह को विधानसभा चुनाव का टिकट देने से इनकार कर दिया। ऐसे में उन्होंने भाजपा को दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और चुनाव लड़ा। हालांकि, वह चुनाव हार गए और उसके बाद भाजपा में वापस लौट आए।

अटल सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय की मिली थी जिम्मेदारी

बकौल एजेंसी, सरताज सिंह को 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली 13 दिनों की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। वहीं, मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार में 2013-18 के बीच वन विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button