शहनाज गिल को हुआ फूड पॉइजनिंग, LIVE आकर बताया हेल्थ का हाल, बोलीं- 'टाइम सबका आता है…' – Utkal Mail
मुंबई। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट एक्ट्रेस शहनाज गिल हॉस्पिटल में एटमिट हैं। यह जानकर शहनाज के फैंस खासे परेशान हो गए हैं और वे उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। शहनाज बीती रात लाइव आईं और उन्हें हॉस्पिटल में देखकर फैंस चौंक गए। शहनाज ने बताया कि उन्हें इंफेक्शन हो गया है जिसके कारण हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है।
बता दें कि शहनाज गिल आज कल अपनी आने वाली फिल्म फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ वक्त से वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में शहनाज गिल थैंक यू फॉर कमिंग का मुंबई में प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान वह उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद शहनाज गिल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला है कि शहनाज गिल को फूड पॉइजनिंग हो गई है, जिसके चलते उनके पेट में इंफेक्शन हो गया है। हालांकि शहनाज गिल फिलहाल ठीक है। जिसकी जानकारी उन्होंने अस्पताल से फैंस को सोशल मीडिया पर लाइव सेशन में दी। लाइव वीडियो के दौरान शहनाज से मिलने रिया कपूर भी आईं और उन्होंने भी शहनाज के फैंस से बातचीत की। खबरों की मानें तो शहनाज गिल अब पहले से ठीक हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। शहनाज के बॉलीवुड फ्रेंड्स लगातार उनका हाल चाल पूछ रहे हैं।
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस को बताया, ‘देखो टाइम सबका आता है, सबका जाता है. मेरे साथ भी वही हुआ है. मैं अब ठीक हूं. मैं ठीक नहीं थी. मुझे इंफेक्शन हो गया था. मैंने ना सैंडविच खा लिया था. इंफेक्शन हुई है मुझे फूड इंफेक्शन। शहनाज गिल की वीडियो शेयर करके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Israel-Palestine War : ‘भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ’, जंग के बीच नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन



