भारत

जाने माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस  – Utkal Mail

मुंबई। जाने माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सयानी को मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

राजिल ने  बताया ”दिल का दौरा पड़ने से अमीन सयानी का शाम करीब सात बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।” रेडियो सुनने का शौक रखने वालों के कानों में आज भी सयानी की आवाज में ‘नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं’ गूंजता है। कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई। उनका जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में हुआ था। 

ये भी पढ़ें- ‘न्याय यात्रा’ से विराम लेकर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे राहुल गांधी 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button