सरकार ने लगाया बैन, तो महादेव बुक ने कर दिया नया डोमेन जारी, सट्टा लगाने वालों के आईडी और पासवर्ड भी पहले वाले रहेंगे – Utkal Mail
नई दिल्ली। सरकार द्वारा महादेव ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स पर ब्लॉक के आदेश के बाद खबर आ रही है कि महादेव बुक की तरफ से नया डोमेन जारी किया गया है। उनके द्वारा कहा गया है कि जो भी लोग सट्टा लगाते हैं, उनके पुराने आईडी और पासवर्ड पहले जैसे ही रहेंगे।
केवल वेबसाइट का डोमेन बदल दिया गया है। दरअसल, सरकार ने रविवार को महादेव ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स पर कार्यवाही की गई थी। सरकार द्वारा इस सट्टेवाजी ऐप्स पर कार्यवाही के बाद सट्टा लगाने वालों मुसीबत बढ़ गई। बताया जा रहा है कि महादेव ऐप को लॉन्च करने के बाद ही देशभर से करीब 12 लाख लोग इसके साथ जुड़ गए थे। वहीं ईडी ने भी इन ऐप्स के संचालन को गैरकानूनी बताया था।
महादेव ऐप के प्रवर्तकों ने CM भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये, ईडी का दावा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है।
एजेंसी चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ में पैसे का लेन-देन करने वाले असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन रोधी कानून के तहत जांच कर रही है। एजेंसी ने एक बयान में कहा, “असीम दास से पूछताछ , उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं।
पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं और अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।” ईडी ने कहा, “यह जांच का विषय है।
”छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में सात नवंबर जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। महादेव बेटिंग ऐप को लेकर ईडी ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी असीम दास ने खुलासा किया है कि महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर ने दुबई से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए करोड़ों रुपए भेजे थे. इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खर्चे के लिए भी पैसे भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा



