भारत

Lok Sabha Election 2024: मतदान से पहले ही सूरत सीट पर BJP उम्मीदवार निर्विरोध जीते, जानें वजह – Utkal Mail

सूरत। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रही है। इस बीच चुनाव के वोटिंग से पहले ही बीजेपी का खाता खुल गया है। जहां गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल वोटिंग से पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए हैं। इसकी वजह ये है कि सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे आठ उम्मीदवारों ने भी नामांकन फॉर्म वापस ले लिए हैं। जिसके बाद बीजेपी की निर्विरोध जीत तय हो गई है। 

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी के फॉर्म को लेकर बीजेपी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी और इस मामले को लेकर रविवार को सुनवाई हुई और कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा अमान्य कर रद्द कर दिया गया।

खबर अपडेट होगी…

ये भी पढ़ें- ‘मैं रोज इंसुलिन मांग रहा हूं, जेल प्रशासन के दोनों बयान झूठे’, तिहाड़ से केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button