विदेश

इक्वाडोर में लाइव शो के दौरान टीवी स्टूडियो में घुसे बंदूकधारी, कर्मचारियों को दी धमकी – Utkal Mail

क्विटो। इक्वाडोर में मंगलवार को एक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान नकाबपोश बदमाश बंदूकों और विस्फोटकों के साथ एक समाचार चैनल के सेट में घुस गए और उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकी भी दी। इक्वाडोर के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि सभी बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस कमांडर सीजर जेपाटा ने टीवी चैनल ‘टेलीअमेजोनास’ को बताया कि अधिकारियों ने नकाबपोश बदमाशों की बंदूकें और विस्फोटक जब्त कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जेपाटा ने कहा, ‘‘इसे आतंकवादी घटना ही माना जाना चाहिए।’’ इसबीच राष्ट्रपति की ओर से एक आदेश जारी कर कहा गया है कि दक्षिणी अमेरिकी देश में ‘आंतरिक सशस्त्र संघर्ष’ चल रहा है।

ये भी पढे़ं- यमन के हुती विद्रोहियों ने लाल सागर में नौकाओं पर किया ड्रोन हमला, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button