विदेश

रूस में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, भारत भेजे जाएंगे शव  – Utkal Mail

मास्को। रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई और यहां स्थित भारतीय मिशन उनके शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। चारों छात्र वेलिकी नोवगोरोद शहर में स्थित नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें 18 से 20 साल के दो लड़के और दो लड़कियां थीं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। 

खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’ सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे।

 उसने ‘एक्स’ पर लिखा, शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है। महा वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों से संपर्क किया गया है और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढे़ं : US-China Relation : ‘बधाई संदेश देना राजनयिक शिष्टाचार का हिस्सा है’, चीन की आपत्ति पर अमेरिका का बयान

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button