विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने स्वास्थ्य बीमा एजेंसी की अगुवाई के लिए डॉ ओज को चुना, हावर्ड लुटनिक होंगे वाणिज्य विभाग के प्रमुख  – Utkal Mail

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को हार्ट सर्जन डॉ. मेहमत ओज को अमेरिका के लाखों बुजुर्ग, गरीब और दिव्यांग लोगों के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम की निगरानी करने वाली एजेंसी का प्रमुख चुना। अपनी कैबिनेट का चयन कर रहे ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट के अधिकारी हावर्ड लुटनिक को वाणिज्य विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।

 ट्रंप ने एक बयान में कहा, डॉ ओज लोगों को रोग रोकथाम के लिए प्रोत्साहित करने के लिहाज से काम करेंगे ताकि हमें हमारे महान देश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होने वाले प्रत्येक डॉलर के विश्व में सर्वश्रेष्ठ परिणाम मिलें। उन्होंने कहा, वह हमारे देश की सबसे खर्चीली सरकारी एजेंसी के भीतर बर्बादी और धोखाधड़ी को भी कम करेंगे, जिस पर हमारे देश के स्वास्थ्य खर्च का एक तिहाई व्यय होता है और हमारे पूरे राष्ट्रीय बजट का एक चौथाई खर्च होता है। टेलीविजन पर एक वार्ता शो के प्रस्तोता रह चुके ओज ने अमेरिकी सीनेट की सदस्यता के लिए पेन्सिल्वेनिया में 2022 में चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

वह ट्रंप के मुखर समर्थक रहे हैं और पिछले कुछ दिन में उन्होंने देश की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ‘स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग’ के लिए रॉबर्ट एफ केनेडी जूनियर के नामांकन के प्रति समर्थन जताया है। ओज सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेस के प्रशासक के नाते केनेडी के अधीन काम करेंगे। सीनेट की मुहर लगने के बाद ओज ‘मेडिकेड, मेडिकेयर एंड अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के तहत कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार होंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ सोशल’ पर घोषणा की कि ‘‘हावर्ड लुटनिक हमारे टैरिफ और व्यापार एजेंडा की अगुवाई करेंगे और उन पर अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की अतिरिक्त प्रत्यक्ष जिम्मेदारी होगी। 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के साथ बातचीत में पहला मुद्दा आतंकवाद को रोकना है, संयुक्त राष्ट्र में बोले भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button