विदेश

ब्राजील के साओ पाउलो ने मचाया हाहाकार, सात लोगों की हुई मौत, 14 लाख घरों की बिजली गुल  – Utkal Mail

नई दिल्ली, अमृत विचारः ब्राजील के साओ पाउलो में आए भीषण तूफान ने लाखों जिंदगियों में हाहाकार मचा दिया है। यह तूफान इतना अधिक शक्तिशाली और खतरनाक था कि इसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दक्षिण अमेरिका के इस सबसे बड़े महानगर में शनिवार को तूफान की वजह से लगभग 14 लाख घरों की बिजली गुल हो चुकी है। वहीं लाखों लोग बेघर भी हो गए हैं। साओ पाउलो के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 67 मील (108 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान की वजह से बिजली पारेषण लाइन प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गये है, जिसके कारण कुछ हिस्सों में गंभीर क्षति हुई। 

कई जगहों पर मकान, दुकानें और कई मकानों की छतें उखड़ गईं। कारें और अन्य वाहन हवा और पानी में कागज की तरह बहने लगे। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। राज्य सरकार के मुताबिक, तूफान के कारण कई हवाई अड्डों को भी बंद करना पड़ा और कई इलाकों में पेयजल सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि एक पेड़ उखड़कर एक दुकान पर गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस तूफान के कारण साओ पाउलो के आसपास के इलाकों में छह लोगों की मौत हो गई। 

हजारों घर में छाया अंधेरा
भीषण तूफान की वजह से हजारों घरों अंधेरे छा गया। ब्राजील के अधिकारियों ने कहा कि साओ पाउलो के आसपास के इलाकों में तूफान के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को तूफान खत्म होने के कुछ घंटों के भीतर बिजली बहाल करने की उम्मीद थी, लेकिन लोगों को शनिवार को भी अंधेरे का सामना करना पड़ा, अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से पानी का उपयोग सीमित मात्रा में करने का आग्रह किया। इस महानगरीय क्षेत्र में कम से कम 20 मिलियन लोग रहते हैं।

यह भी पढ़ेः बाबा सिद्दीकी की मौत से बॉलीवुड में शोक का माहौल, नहीं थम रहे आंसू


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button