भारत

श्री पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़ सबकुछ उठा ले गए चोर – Utkal Mail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर के लाभांडी स्थित श्री पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर से बीती रात चोरों ने 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषणों को चुरा लिया। मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़कर चोरों ने सबकुछ लेकर फरार हो गए हैं। 

कीमती कलश, छत्र समेत चोरों ने जैन मंदिर में मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चुरा लिये हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबाधां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपशब्द बोलना सपा नेता को पड़ा भारी, गिरफ्तार


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button