भारत

देवेश चतुर्वेदी कृषि सचिव और संदीप पोंडरिक इस्पात सचिव नियुक्त – Utkal Mail

नई दिल्ली। वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी और संदीप पोंडरिक को क्रमश: कृषि और इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं। छह अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव के रूप में चतुर्वेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

पोंड्रिक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर राज्य बिहार में कार्यरत हैं। उन्हें इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। एसीसी ने छह अधिकारियों के यथास्थान उन्नयन को भी मंजूरी दे दी है। आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव को पीएमओ में विशेष सचिव के स्तर पर नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्त सलाहकार अनुराग अग्रवाल को विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव चंद्र शेखर कुमार अब विशेष सचिव होंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तन्मय कुमार को विशेष सचिव बनाया गया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल को भारत सरकार में सचिव के पद तथा वेतन पर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी अब भारत सरकार में सचिव के पद और वेतन पर होंगी।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कराया गया सुरक्षित गर्भपात


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button