राशिफल

आज का राशिफल। 12 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप से समस्या होगी। अनावश्यक बहसबाजी के कारण आपका नुकसान हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

वृष

आज कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिए। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे। धन की उधारी करने से बचना चाहिए। व्यवसाय में हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

मिथुन

आज उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं, लेकिन आप चतुराई से अपना काम निकाल लेंगे। छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।

कर्क

आज जॉब में आपको बेहतरीन मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपको बोलते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी।

सिंह

आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की संभावना बन रही है। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं।

कन्या

आज अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। धन संबंधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें।

तुला

आज भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिए। जोड़ों और कूल्हों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है।

वृश्चिक

आज संपत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होगा। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी।

धनु

आज अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी,लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं।

मकर

आज किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी।

कुंभ

आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

मीन

आज व्यवसाय में लाभ तो होगा,लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिंता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button