भारत

उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा एक्सन, नौ उग्रवादी गिरफ्तार – Utkal Mail

इंफाल। सुरक्षाबलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के लीमापोकपम से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को टेंग्नौपाल जिले के गंगपीजांग गांव (बीपी-74) से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के तीन काडर और प्रतिबंधित कंगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय काडर को बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिमी जिले के युमनाम हुइड्रोम इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उस पर घाटी के इलाकों में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। 

अधिकारी ने कहा कि राज्य में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर तलाश अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के डंपी हिल वन क्षेत्र से तीन आग्नेयास्त्र, एक मोर्टार, एक रेडियो सेट और दो चार्जर बरामद किए गए। 

मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षाबल तलाश अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। 

यह भी पढ़ेः कांग्रेस का PM मोदी से सवाल: ‘‘डोनाल्ड भाई’’ ने 11वीं बार किया संघर्षविराम का दावा, आप कब देंगे जवाब


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button