भारत

भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को तोहफे में दिया ‘1984’ लिखा बैग – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को एक बैग उपहार में दिया, जिस पर लाल रंग से ‘1984’ लिखा है। सारंगी ने प्रियंका को यह बैग ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद फलस्तीन और बांग्लादेश पर लिखे संदेश वाला बैग लेकर संसद पहुंची थीं। भुवनेश्वर से भाजपा सांसद सारंगी ने संसद के गलियारे में प्रियंका गांधी को यह बैग दिया। सारंगी ने कांग्रेस नेता को यह बैग तब सौंपा, जब वह संसद के गलियारे से गुजर रही थीं। प्रियंका ने सारंगी से बैग लिया और आगे बढ़ गईं। 

भाजपा नेता ने कहा कि बैग पर ‘‘1984’’ लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भी एक मुद्दा है, जिसे कांग्रेस नेता को उठाना चाहिए, क्योंकि वह अपने बैग पर बयान दे रही हैं। फलस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन दर्शाते हुए वायनाड से सांसद सोमवार को एक बैग लेकर संसद पहुची थीं, जिस पर ‘‘फलस्तीन’’ लिखा था। कांग्रेस सांसद को बाद में मंगलवार को संसद में एक क्रीम रंग के हैंडबैग के साथ देखा गया था, जिस पर लिखा था, ‘‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों।’’ 

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी ने महरौली सीट से नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को दिया टिकट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button