भारत

संसद में हंगामा: कांग्रेस ने जारी किया Video, कहा- भाजपा सदस्यों ने खरगे और महिला सांसदों के साथ की धक्का-मुक्की – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, जो भाजपा की तानाशाही को दिखाता है। 

पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह वीडियो जारी किया जिसमें दोनों पक्ष के सांसद बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल ने वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगी तख्तियां लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ भाजपा के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे हैं।’’ 

उसने कहा, ‘‘यह सरासर गुंडागर्दी है। यह लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा की तानाशाही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी नीले रंग की साड़ी पहने हुए थीं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिसमें उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए।  

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परख्च्चे, एक ही परिरवार के पांच की मौत, 5 घायल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button