बिज़नेस

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल  – Utkal Mail

मुंबई। घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 243.4 अंक चढ़कर 71,974.82 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 72.9 अंक बढ़कर 21,844.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, मारुति, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। 

पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में, जबकि जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदा में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 518.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़ें- रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.03 पर स्थिर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button