भारत

मध्यप्रदेश: जमींदोज किया गया “क्लब 90” का अतिक्रमण, लव जिहाद मामले में प्रसाशन का एक्शन – Utkal Mail

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार नए खुलासों के साथ सनसनीखेज बने हुए एक निजी उच्च शिक्षण संस्थान से संबंधित कथित “लव जिहाद” के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शैक्षणिक संस्थान के पास ही स्थित हाईप्रोफाइल रेस्टारेंट “क्लब 90” के अतिक्रमण वाले हिस्से को प्रशासनिक दल ने ढहा दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार क्लब 90 का अधिकांश हिस्सा अतिक्रमण करके बनाया गया था और उसे कल देर शाम प्रशासनिक दल ने बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। यह रेस्टारेंट संबंधित निजी शिक्षण संस्थान के पास ही स्थित है और कथित लव जिहाद के आरोपी इसका उपयोग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और अन्य गलत गतिविधियों में करते थे। इसके पहले कल शाम राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी क्लब 90 का निरीक्षण किया था। टीम कथित लव जिहाद संबंधी मामले की जांच के लिए भोपाल में है। उसने संबंधित शिक्षण संस्थान का भी दौरा किया और संबंधित लोगों से इस मामले में चर्चा की।

राजधानी के एक निजी संस्थान की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, उनके वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने संबंधी मामले का खुलासा हाल में हुआ है। पांच छात्राओं की ओर से अशोका गार्डन, ऐशबाग और बाग सेवनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। इन घटनाओं के सिलसिले में फरहान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि आरोपियों के चंगुल में अनेक छात्राएं रही हैं, लेकिन वे लोकलाज के भय से सामने नहीं आ रही हैं। अभी इस मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। आरोपी फरहान को पुलिस ने जब गिरफ्त में लिया, तब उसने पुलिस से भागने, पिस्तौल छीनने और गोलीबारी करने की कोशिश की, इस दौरान चली गोली में उस के स्वयं के पैर में गोली लग गई। राजधानी में इस मामले को लेकर लगातार गुस्से और विरोध-प्रदर्शन की खबरें भी सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ेः UP IPS Transfer: यूपी में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 14 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button