भारत

गैस सिलेंडर के दाम में दो सौ रूपये की कटौती एक चुनावी स्टंट: कांग्रेस – Utkal Mail


रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही है। ठाकुर ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि के कारण आमजनों की पीड़ा की कभी परवाह नहीं की लेकिन वर्षों बाद चुनाव के नजदीक आने पर उन्हें जनता की दर्द का अहसास हुआ और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 200 रूपये कम कर दी। 

रसोई गैस की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है और पिछले 09 वर्षों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है और 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है। पिछले 02 दशकों में एलपीजी सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर बारीकी से नजर डालने पर हर मतदाता की आंखें खुल जाएंगी और एक साधारण व्यक्ति भी स्पष्ट रूप से समझ सकता है कि कीमतें केवल भाजपा शासन के दौरान ही बेरहमी से बढ़ाई गई है। 

पिछले साढ़े 9 वर्षों में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को लूटा है, उन्होंने जनता की जेब से 8 लाख 33 हजार 640 करोड़ रूपयेसे ज्यादा की लूट की। सिर्फ हमारे उज्जवला बहनों से ही 2017 से अब तक मोदी जी, ने रू. अड़सठ हजार सात सौ, दो करोड़ रूपये से अधिक की लूट किए। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रु0 की कटौती मोदी सरकार द्वारा आगामी दिनों में 05 राज्यों में होने वाले चुनाव तथा उसके बाद लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने का एक राजनीतिक स्टंट है। गैस सिलेंडर अब भी 960 रु है, मगर भाजपा यह ढोल पीट रही है कि गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। 

मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है बल्कि महंगाई का बेंचमार्क बदल दिया गया है। वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा जनता की हालत ऐसी कर दी गई है कि ‘‘प्यास से गला सूख जाए फिर दो बूंद पानी पिला कर कहो कि सबको पानी मिल गया है, प्यास से राहत मिल गई है’’ ।  ठाकुर ने कहा कि पिछले साढ़े 09 वर्षों में ईंधन में टैक्स द्वारा मोदी सरकार ने 30 लाख करोड़ की मुनाफाखोरी की है। 2014 से अब तक मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम में 185 प्रतिशत की वृद्धि की गई, और अभी घटाया कितना गया मात्र 17.5 प्रतिशत। 

अर्थात 2014 की तुलना में अब भी गैस सिलेंडर 167.5 प्रतिशत महंगा है। आम जनता के खरीदने की क्षमता के अनुसार हमारे देश में दुनिया में सबसे महंगा सिलेंडर बिक रहा है। कितनी दीवाली, होली, रक्षाबंधन बीत गए और गैस सिलेंडर का दाम बढ़ता ही गया। जिन्होंने रसोई गैस में जनता को लूटा उनके द्वारा रक्षा बंधन के नाम पर माता- बहनों को राहत देने का नाटक किया जा रहा है। जिनका रिकॉर्ड है चुनाव के बाद लगातार दाम बढ़ाने का वो चुनाव से पहले थोड़ा दाम घटा के बड़ी राहत देने की ढोल पीट रहे हैं। देश की जनता भाजपा की मोदी सरकार के रग-रग से वाकिफ हो चुकी है, अब इनके कोई भी झांसे में नहीं फंसने वाली है। 

ये भी पढे़ं- झारखंड: पलामू में पांल लाख रुपये की नकदी के साथ दो नक्सली गिरफ्तार, पूछताछ जारी

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button