भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव की योजना बनाने के लिए सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक करेगी ‘AAP’  – Utkal Mail

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी योजना पर चर्चा करने के वास्ते रविवार शाम को एक बैठक करेगी। पार्टी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया करेंगे जिन्हें शुक्रवार को जमानत पर जेल से रिहा किया गया। यह बैठक सिसोदिया के आवास पर होगी।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कथित दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार तथा धन शोधन के मामलों में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गयी है। न्यायालय ने कहा था कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं। 

ये भी पढ़ें-मेघवाल ने विपक्ष पर ‘क्रीमी लेयर’ पर न्यायालय की ‘टिप्पणी’ को लेकर भ्रम पैदा करने का लगाया आरोप, जानिए क्या कुछ कहा…


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button