विदेश

पीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान, 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से किया जाएगा सम्मानित – Utkal Mail

नई दिल्ली/अबूजा। नाइजीरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार ”द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि नाइजीरिया की यात्रा पर गए मोदी को नाइजीरिया के इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं जिन्हें 1969 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह किसी देश द्वारा मोदी को दिया जाने वाला 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा। उल्लेखनीय है कि मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में कल नाइजीरिया पहुंचे थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंच गए हैं। मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर पश्चिम अफ्रीकी देश की यात्रा कर रहे हैं। मोदी के अबुजा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने कहा,”मैं नाइजीरिया, ब्राज़ील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं। 

ये भी पढे़ं : प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में पहुंचे नाइजीरिया, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button